फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सदर सीट पर उप चुनाव के लिए आज से कलक्ट्रेट में होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय (कक्ष संख्या 131) में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को ही बैरिकेड लगा दिए गए। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एडीएम कोर्ट परिसर की तरफ से आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान यहां से प्रत्याशी और प्रस्तावक ही प्रवेश कर सकेंगे। अन्य दफ्तरों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चलेगा। नामांकन के लिए रिटर्निंग आफिसर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष उपाध्याय को बनाया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अक्तूबर चलेगी। 28 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 30 को होगी। 30 को ही निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क मिलेगा लेकिन जमानत राशि जमा करानी होगी। यह अनारक्षित वर्ग के लिए दस हजार और आरक्षित वर्ग के लिए पांच हजार है। एक उम्मीदवार के साथ पांच लोग ही नामांकन कक्ष में दाखिल हो सकेंगे।त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें