गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची चस्पा की गई। वहीं, आज यानि बुधवार से दो दिन नामांकन किए जाएंगे।
एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ, मंगलवार को इस पर आपत्ति सुनकर अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई।
उन्होंने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल होंगे। इसके बाद 10 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया कराई जाएगी। आवश्यकता होने पर 15 जनवरी को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनिवास और शहनवाज ने गढ़ बार एसोसिएशन की सदस्यता भी ग्रहण की। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरवीर सिंह आर्य ने बताया कि चुनाव में 94 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।