फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वीरू के शतक से जीता नोएडा वंडर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट मैदान में चल रहे श्री राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को नोएडा वंडर्स और मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें पांच विकेट से नोएडा वंडर्स की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब की टीम 39.4 ओवर में 265 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज शौर्य प्रताप सिंह ने 72 और ध्रुव गंभीर ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक धामी ने चार और अंकुर कौशिक ने दो विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी नोएडा वंडर्स की टीम के बल्लेबाज वीरू बिष्ट की शानदार 130 रन की पारी से टीम ने 37.4 ओवर में पांच विकेट पर 266 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में ध्रुव ने दो और कार्तिक ने एक विकेट लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए वीरू बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें