फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम योजना और कांशीराम आवास में नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
मधुबन बापूधाम योजना - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- जीडीए ने शुरू किया मधुबन बापूधाम में ड्रेनेज सिस्टम का काम, ड्रेन की लंबाई 400 मीटर होगी, गोविंदपुरम एसटीपी से जुड़ेगा - योजना के मुख्य 45 मीटर चौड़ी सड़क के बगल में होगा निर्माण माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना के साथ कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों की सीवर समस्या का जल्द स्थाई समाधान हो जाएगा। आने वाले दिनों में मधुबन बापूधाम में पानी निकासी की समस्या नहीं रहेगी। योजना में जीडीए की ओर से ट्रेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण की ओर से मधुबन बापूधाम की 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के बराबर नाले का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में भविष्य में मधुबन बापूधाम योजना और उससे सटे क्षेत्रों की सीवर समस्या का स्थाई हल हो जाएगा। वर्तमान में प्राधिकरण का पूरा होगा मधुबन बापूधाम योजना के विकास पर है। योजना को चार पॉकेट में बांटकर विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। योजना में आवंटित किए गए भूखंडों का आवंटन जल्द कर दिया जाएगा। उससे पहले योजना में सीवर सहित ड्रेनेज के सुधार पर व्यापक काम किया जा रहा है। मधुबन बापूधाम योजना में ग्रुप हाउसिंग के साथ प्रधानमंत्री आवास, समाजवादी आवास, काशीराम आवास, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवास हैं। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और कांशीराम आवास में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। वही साल के अंत तक प्रधानमंत्री आवास के भवनों का पजेशन लोगों को दे दिया जाएगा। ऐसे में सीवर और जल निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के उद्देश्य से 45 मीटर चौड़ी सड़क के बराबर नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस ड्रेन की लंबाई करीब 400 मीटर होगी। इसको गोविंदपुरम में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना के विकास का काम तेजी से जारी है। यहां पानी की निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए मुख्य सड़क के बराबर ड्रेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें