माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाले महिला, पुरुष और स्वैच्छिक संगठन को युवा पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के निर्देश पर प्रांतीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा है कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले युवाओं के द्वारा विगत तीन वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर स्वत: स्पष्ट प्रस्ताव बुकलेट के रूप में दो-दो प्रतियों में उपलब्ध कराया जाएगा। पुरस्कार की पात्रता के लिए निर्धारित मापदंड, पात्रता की गाइड लाइन के अनुसार प्रस्ताव लिए जाएंगे। इसके आवेदन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर लिक उपलब्ध है। आवेदन 15 जून तक प्राप्त करेंगे और 18 जून तक महानिदेशालय लखनऊ को उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन किए गए युवाओं में 25 युवाओं का चयन कर उनको 50 हजार रूपये नकद और मैडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 10 यूथ एवार्ड स्वैच्छिक संगठनों को प्रदान किए जाएंगे। इसमें चयनित संगठनों को 2 लाख रूपये नकद प्रदान किए जाएंगे। आवेदन जिला युवा कल्याण आफिस में भी जमा किए जा सकते हैं। ................................. स्वैच्छिक संगठन या युवाओं ने अगर तीन वर्ष तक उत्कृष्ठ सामाजिक या देश हित में कोई कार्य किया है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऋषि पाल सिंह,जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी