गाजियाबाद। हम-तुम रोड का टेंडर एक साल बाद खोले जाने पर लोगों ने सवाल उठाते हुए एक मई से भूख हड़ताल की घोषणा की है। लोगों को कहना है कि उन्हें जीडीए के इस टेंडर पर भरोसा नहीं है।
निवासी सुनील अग्रवाल का कहना है कि जीडीए में पिछले साल चार लोगों ने 19 अप्रैल को टेंडर भरा था। 25 अप्रैल 2025 को खोला जाना था, लेकिन उस टेंडर को एक साल बाद 20 अप्रैल 2026 को खोला गया। क्या टेंडर खोलने में एक साल लगते हैं। अभी सभी किसानों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। धर्मकांटा और आरसीसी प्लांट नहीं हटाए गए हैं। इन्हें हटाए बिना सड़क कैसे 24 मीटर चौड़ी होगी। यह टेंडर हवाहवाई है, इसलिए हम भूख हड़ताल करेंगे।
इसके लिए लोगों को बड़ी संख्या में एकजुट किया जा रहा है। कई संगठन समर्थन देने के लिए आगे आए हैं। हमें लिखित में चाहिए कि सड़क कब से शुरू होगी, अब कागजों पर ही बात होगी। निवासी चंदन का कहना है कि सातों सोसायटियों के लोग भूख हड़ताल को तैयार हैं। यह एक मई से शुरू होगी। अब हम जीडीए की किसी बात को नहीं मान सकते। हमें सालों से बेवकूफ बनाया जा रहा है