फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में नहीं मिली जांच की सुविधा, 496 मरीज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरोग्य मेले में एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे के बीच बड़ी संख्या में मरीजों को जांच और उपचार के लिए दूसरे केंद्रों व अस्पतालों में रेफर करना पड़ा। जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 3964 मरीज पहुंचे। इनमें से 496 मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इससे मेले में उपलब्ध जांच सुविधाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों को आवश्यक जांच के लिए यदि दूसरी जगह जाना पड़ा तो एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे का उद्देश्य कितना पूरा हुआ, यह भी सवाल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 103 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया।
घूकना नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आरोग्य मेले में भी सबसे ज्यादा मरीज इन्हीं समस्याओं के पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि गंभीर या अतिरिक्त जांच की जरूरत वाले मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार दूसरे केंद्रों या अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें