फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः रिहायशी इलाकों में दुकान खोलने को लेकर संशय बरकरार

Wed, 06 May 2020 12:20 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 में जिले को मिली छूट पर मंगलवार को भी संशय दिखा। खासतौर पर रिहायशी इलाकों में दुकानों को खोलने की अनुमति का असर नहीं दिखा। कुछ इलाकों में लोगों ने दुकानें खोली भी लेकिन पुलिस ने उनको बंद करवा दिया। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किये हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में गाजियाबाद जिले के ऑरेंज जोन में आने के बाद व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू कराया गया है, बाजारों में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर किसी अन्य दुकानों को नहीं खोलने की इजाजत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में और शहरी रिहायशी एरिया में दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।

मंगलवार को राकेश मार्ग, पंचवटी, कविनगर, संजयनगर में मैकेनिक, ऑटो मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के लोग दुकानें खोलने के लिए पहुंचे लेकिन दोपहर तक सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग करने वाले उमेश गोस्वामी ने बताया कि इन दिनों लोगों के कॉल उपकरण ठीक करने के लिए आ रहे हैं। नेहरूनगर पर जब दुकान खोली तो सभी ने बताया कि अभी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। अशोकनगर में बुटीक संचालक संगीता शर्मा ने भी स्पष्ट आदेश न होने पर  बुटीक नही खोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने दिन से बुटीक बंद होने से वहां रखे कपड़े भी खराब हुए होंगे। संजयनगर की कुछ कॉलोनियों में भी दुकानों को बंद कराया गया।बाजार अभी नहीं खुलेंगे लेकिन खुलेगा क्या, ये भी साफ होने चाहिए, जिससे व्यापारियों को इसका लाभ मिले। संजयनगर की कॉलोनियों में सर्विस देने वाली और अन्य उत्पादों की दुकाने नहीं खुलीं। अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें