फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपावली पर बाजारों में नहीं लगेगा कूड़े का ढेर, 180 अतिरिक्त सफाईकर्मी संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ने वाली रौनक और खरीदारों की भारी भीड़ के बीच स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों को साफ रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बाजारों में चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर करीब 180 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, कूड़े का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए 90 वाहन भी लगाए जाएंगे। सफाई व्यवस्था केवल दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रात में भी कर्मचारी बाजारों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई करते नजर आएंगे।
दरअसल, दीपावली से पहले बाजारों में सजावट, खरीदारी और खानपान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक कचरा निकलता है। दुकानदारों और ग्राहकों की आवाजाही के बीच सड़कों पर गंदगी जमा न हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अतिरिक्त कर्मचारियों और वाहनों की तैनाती से कचरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि त्योहार के दौरान शहरवासियों और बाजारों में आने वाले ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण मिले और दीपावली का उत्सव साफ-सुथरे माहौल में मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें