खानपुर। दो वर्षों से बिना चिकित्सक के संचालित हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती दिए जाने को लेकर भाजपा नेता संग लोगों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि केंद्र पर प्रति माह सामान्य प्रसव हो रहे हैं लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती व वार्ड की सुविधा नहीं है। इसके लिए भी व्यवस्था की जाए।
कभी-कभी प्रसव के बाद नवजात को चिकित्सीय जांच की जरूरत पड़ जाने पर उसे जिला चिकित्सालय या हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। भाजपा नेता सुलेमान ने कहा कि पीएचसी पर वर्तमान में प्रसव की सुविधा को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती व नवजात भर्ती वार्ड की आवश्यकता है।
इनके न होने से नवजात को इलाज के लिए परिजनों को भटकना पड़ता है। सीएमओ को पत्र देकर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती व नवजात वार्ड संचालन के साथ एक अन्य विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की गई। इस दौरान सब्बू चौधरी, इजहार सैफी, हाजी इरफान, डॉ. सलमान आदि मौजूद रहे।