'सगाई के बाद कार की मांग'
शमीम का आरोप है कि निकाह के करीब आने पर लड़का आसिफ अचानक मारुति ब्रेजा कार की मांग करने लगा। पीड़ित ने जब अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो आरोपी अपनी मांग पर अड़ा रहा। शिकायती पत्र के अनुसार, दिसंबर 2025 में आरोपियों ने फोन पर पीड़ित के साथ अभद्रता की और साफ कह दिया कि चूंकि तुमने ब्रेजा गाड़ी नहीं दी, इसलिए अब हम निकाह नहीं करेंगे।
आरोप है कि उस्मान के भाई इरफान ने भी फोन पर गाली-गलौच की और पीड़ित की बेटी से निकाह करने से मना कर दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उनसे 2 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए हैं और दहेज की नाजायज मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया है।