फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सेफ्टी एप नहीं, जल्द चलेंगे पिंक ऑटो

Wed, 01 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जल्द चलेंगे पिंक ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑटो सेफ्टी एप बनाने की पुलिस की प्लानिंग फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए बनाई गई वुमन स्पेशल ऑटो यानी पिंक ऑटो चलाने की प्लानिंग अब अमली जामा पहनेगी। एसएसपी ने इसका खाका तैयार कर लिया है। एसएसपी जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


एक मई को आईएमटी में हुई कार्यक्रम में आईजी (मेरठ जोन) सुजीत पांडे ने जनता के लिए ऑटो सेफ्टी एप लांच किया था। इस दौरान कहा गया था कि एक सप्ताह के भीतर यह एप मोबाइल प्ले स्टोर में आ जाएगा।

इस संबंध में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि ऑटो सेफ्टी एप की प्लानिंग फिलहाल क्रियान्वित नहीं की जा रही है, क्योंकि व्हाट्स ग्रुप इससे बेहतर काम कर रहे हैं। हालांकि ऑटो और उनकेचालकों का डाटा पुलिस के पास है, जिससे उन पर शिकंजा कसा रहेगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि इलाहाबाद की तर्ज पर वह जल्द ही गाजियाबाद में भी पिंक ऑटो चलवाएंगे, जिसमें सिर्फ युवतियां-महिलाएं ही सफर कर सकेंगी। इसकी शुरुआत वैशाली मेट्रो स्टेशन से कराई जाएगी। बता दें कि स्नैपडील कर्मचारी दीप्ति सरना के अपहरण के बाद पुलिस इस संबंध में सक्रिय हुई थी।
विज्ञापन


आरटीओ के साथ मिलकर यहां पहले भी पिंक ऑटो के नाम से लेडीज स्पेशल ऑटो चलाए जाने की प्लानिंग है, लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो सका है।

महिला स्पेशल ऑटो में यह होंगे नियम
- महिला पैसेंजर को सर्विस देने से मना नहीं कर सकते।
- महिलाएं मिलकर इन ऑटो को शेयर भी कर सकती हैं।
- ऑटो में जीपीएस और पैनिक बटन की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें