गाजियाबाद। निबंधन विभाग का सर्वर आठ नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक डाउन रहेगा। इसलिए चार दिनों तक बैनामे नहीं हो पाएंगे। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि एनआईसी से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस कारण से चार दिनों तक सर्वर डाउन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से निबंधन विभाग में सर्वर डाउन होने की समस्या आ रही है। मंगलवार को कुछ सुधार रहा। एआईजी स्टांप ने बताया कि कुछ सर्विस को ब्लॉक किया गया है जिसके बाद सर्वर कार्य कर रहा है। इसमें ऑनलाइन नकल प्राप्त करने से लेकर अन्य सुविधाएं हैं जिनकी अधिक आवश्यकता नहीं है वह बंद है। सोमवार को भी सर्वर ठप रहा था। इस वजह से बैनामे नहींं हो सके थे क्योंकि स्टांप पेपर डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही थी। पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके इसलिए लिए चार दिनों तक मेनटेनेंस कार्य चलेगा जिसकी वजह से बैनामे नहीं हो सकेंगे।