निठारी कांड के बारहवें मामले में आज मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को सीबीआई कोर्ट ने दोषी माना है, जबकि दूसरे आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी कर दिया है।
अदालत ने सजा पर बहस के लिए 16 जनवरी की तारीख तय की है। बता दें कि अब तक सुरेंद्र कोली को 11 मामलों में फांसी की सजा हो चुकी है। इनमें से एक मामले में देरी होने पर हाईकोर्ट ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था, जिसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रखी है।