फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएलसी चुनाव के लिए नौ प्रभारी अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए नौ प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। मंगलवार को प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, समीक्षा 7 अक्तूबर, नाम वापसी 9 अक्तूबर, मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 31 अक्तूबर को होगी।
गाजियाबाद में स्नातक निर्वाचन के लिए 60 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दोनों के लिए 13-13 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। 28 सितंबर 2026 तक स्नातक क्षेत्र में 27,928 और शिक्षक क्षेत्र में 9,221 मतदाता हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं, कार्मिक तैनाती, सुरक्षा, सामग्री और पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें