फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गला दबाकर की नौ माह के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में काम से लौटी मां को उसका नौ माह बेटा चारपाई पर मृत पड़ा मिला। पिता ने आनन-फानन में मासूम को श्मशान में दफना दिया।
विज्ञापन

मां ने पति पर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया तो मजिस्ट्रेट के समक्ष वेव सिटी पुलिस ने शव श्मशान घाट से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को जेल भेजा जाएगा।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि नौ माह के मासूम माधव की मां प्रियंका का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह काम पर गई थी। घर पर उसका नौ माह का बेटा, पति अभिषेक और ननद खुशबू मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे घर लौटने पर उसने पति से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बच्चा कमरे में सो रहा है।
विज्ञापन

कुछ देर बाद प्रियंका कमरे में पहुंची तो बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था। आरोप है कि बच्चे की सांसें थम चुकी थीं और उसके गले पर खरोंच के निशान थे। प्रियंका का आरोप है कि पति ने बच्चे की मौत को प्राकृतिक बताकर शव दफनाने का दबाव बनाया।
इसके बाद शव को गांव के बच्चा श्मशानघाट में दफना दिया गया। पति पर शक होने के कारण उसने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी और उनके पहुंचने के बाद पुलिस से शिकायत की। उसने बच्चे के गले पर निशान होने के फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम माधव की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। मासूम की मां प्रियंका की तहरीर पर आरोपी पति अभिषेक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें