फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे तक दो हिस्सों में बंटा रहा शहर

Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके चलते करीब नौ घंटे तक गौशाला अंडरपास से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

गौशाला अंडरपास और घंटाघर से जस्सीपुरा मोड़ तक भी डायवर्जन किया गया था।

इस दौरान वाहनों को एनएच-24, सादिक की पुलिया और चिपियाना फाटक के रास्ते निकाला गया। इससे गौशाला अंडरपास से दिल्ली-नोएडा आने-जाने वालों को दिक्कत हुई। घंटाघर पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।

दोपहर 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई। इसके बाद गौशाला अंडरपास वाहनों के लिए खोला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। बता दें कि सावन के हर सोमवार को गौशाला अंडरपास वाहनों के लिए तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में गौशाला अंडरपास होकर जाने वालों को या तो 10 किमी लंबे फेर से एनएच-24 से जाना पड़ता है या फिर सादिक की पुलिया से। इस दौरान करीब नौ घंटे तक शहर दो हिस्सों में बंटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें