फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला अस्पताल भवन में स्थानांतरित होगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महिला अस्पताल में संचालित रैन बसेरा टीन शेड से मुख्य इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। मौजूदा रैन बसेरे में रुकने वाले तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल परिसर में संचालित रैन बसेरे को दो मंजिला बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने पर अस्पताल की मुख्य इमारत में शिफ्ट किया जा रहा है। खाली होने के बाद रैन बसेरे में खून जांच की लैब संचालित किए जाने की योजना अस्पताल प्रबंधन ने बनाई है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल के बायो वेस्ट कक्ष को अस्पताल में जेनरेटर वाले स्थान पर बनाया जाएगा, उससे पहले जेनरेटर को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। सीएमएस ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह का कार्य पूरा करा लिया जाएगा, इसके बाद रैन बसेरे को शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे में रोजाना दस से 15 लोग रात में रुकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें