फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क नहीं हुए तो गाजियाबाद में भी लग जाएगा नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सतर्क नहीं हुए तो गाजियाबाद
विज्ञापन

में भी लग जाएगा नाइट कर्फ्यू
गाजियाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर बेहद सतर्कता की जरूरत है। अगर जिले में एक दिन में 100 नए मरीज मिले और 500 से ज्यादा सक्रिय केस मिले तो नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। बुधवार को गाजियाबाद में 76 नए पॉजिटिव मरीज मिले जबकि सक्रिय केसों की संख्या 442 है। एक से सात अप्रैल तक जिले में 414 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस हिसाब से स्थिति बेहद खतरनाक है।
बुधवार को जिले में कोरोना के 71 नए संक्रमित मरीज मिले। जबकि 41 संक्रमितों को ठीक होने पर होम आइसोलेशन और अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। जिले में अब तक 27707 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 27165 संक्रमण मुक्त हुए हैं। शासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से जिले में अब तक 102 मौतें हुई हैं। फिलहाल 442 सक्रिय मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन और अस्पतालों में किया जा रहा है। आईजी मेरठ ने आदेश दिए हैं कि लोग मास्क के बिना घर से बाहर न निकलें। मास्क की चेकिंग के लिए पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन

दिनांक संक्रमित
एक अप्रैल 19
2 अप्रैल 73
3 अप्रैल 55
4 अप्रैल 63
5 अप्रैल 46
6 अप्रैल 82
7 अप्रैल 76
शासन की गाइडलाइन के हिसाब से गाजियाबाद में अभी नाइट कर्फ्यू की स्थिति नहीं है और न ही इस तरह का कोई प्लान है। अगर आगे स्थिति में किसी तरह का बदलाव होता है तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से परिचर्चा के बाद ही प्रशासन कोई कदम उठाएगा। - शैलेंद्र सिंह, एडीएम सिटी
फिर भी मास्क नहीं लगाते लोग
बाजार-रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग, पड़ताल में खुली पोल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। संक्रमितों की संख्या साढ़े चार सौ के पार पहुंचने के बाद शहर के 13 क्षेत्रों को रेड जोन घोषित किया जा चुका है, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। लोग बिना मास्क सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे हैं। उधर, जिलाधिकारी का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते बॉर्डर पार से गाजियाबाद को ज्यादा खतरा है। पिछली बार भी दिल्ली ने जिले को बहुत प्रभावित किया था। दूसरी ओर, जिला प्रशासन के निर्देश पर एक दिन सख्ती भी की गई और लोगों को कोरोना नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। बुधवार को अमर उजाला ने जब सार्वजनिक स्थानों की जांच की तो फिर से वही लापरवाही नजर आई। रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख बाजारों में लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे अपने कार्यों में व्यस्त रहे।
सीन-1
समय : शाम के चार बजे
तुराबनगर बाजार में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। फोटो में देख सकते हैं कि बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोगों की बाजार में आवाजाही है। दुकानदार भी इस माहौल में ग्राहकों को जागरूक नहीं करते दिखे।
विज्ञापन

सीन-2
समय : शाम के साढ़े चार बजे
शहर के प्रमुख डासना बाजार में भी कुछ ऐसे ही लोग नजर आए, जो कोरोना संक्रमण को लेकर सजगता को घर छोड़कर आए थे। लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं था और रोकने-टोकने वाले भी बाजार में दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें