फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाधा दौड़ में निधिश्री व वेद प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के बाधा दौड़ में छलांग लगाती बालिका खिलाड़
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरसांव स्थित पुलिस लाइन के मैदान में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से चल रही 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाधा दौड़ के बालिका वर्ग में दक्षिण मध्य क्षेत्र की निधिश्री व बालक वर्ग में बिहार क्षेत्र के वेद प्रकाश शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में दक्षिण मध्य क्षेत्र की यशिका पहले, दक्षिण क्षेत्र की लाया दूसरे व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में दक्षिण क्षेत्र के ऋतिक, दक्षिण क्षेत्र के करण सिंह व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के आदित्य यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बाधा दौड़ के 100 मीटर अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिण मध्य क्षेत्र की निधिश्री ने पहला, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की त्रिशा शर्मा ने दूसरा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की इशिता शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 110 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में बिहार क्षेत्र के वेद प्रकाश शर्मा पहले, दक्षिण मध्य क्षेत्र के कार्तिक दूसरे व पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कृष्णा प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहें। वहीं 80 मीटर अंडर-14 बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की शानविथा आर पहले, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रियांशी दूसरे व दक्षिण मध्य क्षेत्र की चंदिका रोहिणी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में बिहार क्षेत्र के आयुष ने पहला, उत्तर क्षेत्र के ज्योसप्रीत सिंह ने दूसरा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के जीवेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के एक किलोग्राम भारवर्ग के अंडर-19 बालिका में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की पल्लवी सिंह ने पहला, दक्षिण मध्य क्षेत्र की साथ्वी ने दूसरा व दक्षिण मध्य क्षेत्र के लक्ष्य संतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रांत संगठन मंत्री मेरठ व ब्रज प्रांत प्रदीप गुप्ता, हरि शंकर, कृष्ण वीर शाक्य, एएन अशोक, महेश चंद्र शर्मा, विशोक कुमार, राहुल सिंघल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें