फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-9 की दिल्ली-मेरठ हाईवे से जल्द होगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
मधुबन बापूधाम में दो मुख्य सड़कों का होता निर्माण कार्य - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- नॉर्दन पेरिफेरल रोड पर तेजी से शुरू हुआ काम, एनपीआर से जुड़ी मधुबन बापूधाम में दो मुख्य सड़क के साथ बन रही अंदरूनी सड़कें - रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का काम जल्द पकड़ेगा रफ्तार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 को सीधे दिल्ली मेरठ हाईवे से जोड़ने वाले नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड (एनपीआर) पर काम तेजी से शुरू हो गया है। शहर के यातायात को रफ्तार देने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से शुरू हुए एनपीआर प्रोजेक्ट के तहत मधुबन बापूधाम में मुख्य दो सड़कों का निर्माण तेजी से जारी है। एनपीआर रोड के साथ प्राधिकरण की ओर से योजना में अंदरूनी पॉकेट में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मधुबन बापूधाम योजना में एनपीआर से जुड़े रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द रफ्तार पकड़ेगा। अभी तक लोगों को एनएच-9 डासना से दिल्ली-मेरठ हाईवे और फिर लोनी जाने के लिए जाम के साथ लंबा सफर तय करना पड़ता है। एनपीआर के निर्माण से बगैर किसी जाम के पहले एनएच-9 से पहले दिल्ली-मेरठ रोड और फिर दिल्ली-मेरठ रोड से एनपीआर से होते हुए लोनी तक पहुंचा जा सकेगा। दूसरी ओर एनपीआर से सटी आउटर रिंग रोड के निर्माण से राजनगर एक्सटेंशन वासियों को भी जाम से निजात मिलेगी। आउटर रिंग रोड से वाहन पहले एनपीआर से होते हुए दिल्ली-मेरठ रोड पर सीधे दुहाई पर पहुंच जाएंगे। एनएच-9 से दिल्ली-मेरठ रोड तक 6.4 किमी एनपीआर के निर्माण पर 223.92 करोड़ और दिल्ली-मेरठ रोड से लोनी की ओर 3.5 किमी एनपीआर रोड व 6.2 किमी लंबी राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड पर 242.54 करोड़ खर्च किए जाने हैं। एनपीआर के लिए प्रस्ताव बनाकर जीडीए ने शासन को भेज दिया है। प्राधिकरण को जल्द शासन से फंड मिलने की आस है। नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड 45 मीटर चौड़ी होगी। ----------------- एनपीआर से लाखों लोगों को होगा लाभ, जाम की समस्या होगी दूर नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड और आउटर रिंग रोड के निर्माण से दिल्ली-मेरठ हाईवे, एनएच-9 से गुजरने के साथ राजनगर एक्सटेंशन और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। एनपीआर के पहले 6.4 किमी रोड से एनएच-9 सीधे दिल्ली-मेरठ रोड से जुड़ जाएगा। इससे प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम योजना, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, कपूरीपुरम, हरसांव, डासना-मसूरी सहित आसपास के कई गांवों के लोग हापुड़ चुंगी की जगह सीधे दिल्ली-मेरठ रोड पहुंच सकेंगे। वहीं आउटर रिंग रोड के निर्माण से दिल्ली-मेरठ से गुजरने वाले लोग सीधे राजनगर एक्सटेंशन से होते हुए करहेड़ा या फिर दुहाई पहुंच सकेंगे। मेरठ, हरिद्वार व हापुड़ जाने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। ------------- दो मुख्य सड़कों का निर्माण है जारी, योजना को होगा लाभ एनपीआर को कनेक्ट करने वाली मधुबन बापूधाम योजना में 45 मीटर चौड़ी दो नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन सड़कों का निर्माण पूरा होने से योजना के विभिन्न पॉकेट एकसाथ जुड़ (कनेक्ट) जाएंगे। साथ ही छोटी सड़क भी बनाई जा सकेंगी। इसका फायदा यह होगा कि इन मार्गों पर पड़ने वाले भूखंडों को भी काटा जा सकेगा। इससे योजना के विकास में भी रफ्तार मिलेगी। सड़कें बनने के बाद इन मार्ग और आसपास के क्षेत्रों के आवासीय व व्यवसायिक भूखंड भी काटे जाएंगे। --------- कोट... मधुबन बापूधाम में सड़कों का निर्माण कर कार्य प्राथमिकता के साथ जारी है। सड़कों के निर्माण से योजना को लाभ होने के साथ-साथ नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए ------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें