शालीमार गार्डन में कोरोना संक्रमण मरीज, गली सील - पुलिस ने कंटेनमेंट जोन के तहत गली की सील
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में कोरोना संक्रमण मरीज मिलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने एक और इलाके में मरीज मिलने के बाद गली को कंटेनमेंट जोन के तहत सील कर दिया। मरीज के घर के बाहर सील करने का नोटिस भी चस्पा किया गया है। लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। साझा प्रयास के संयोजक जुगल किशोर ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 के बी ब्लॉक में पहले भी कोरोना संक्रमण मरीज मिले थे। लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बेहतर व्यवस्था के चलते अधिकांश लोग ठीक होकर घर लौट आए हैं। बृहस्पतिवार की रात फिर से एक ओर मरीज मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इलाके के एक पार्क की लेन को बंद कर दिया गया। वहां पुलिस ने बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है। ---------------------------------- सुमित कुमार