मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण पर जुर्माना लगाया गया है। साल 2021 में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) की ओर से एनजीटी में केस दाखिल किया गया था।
गाजियाबाद के मोहननगर में एक सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण को लेकर एनजीटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने मामले को लेकर सोसाइटी के बिल्डर पर 62 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। बिल्डर के खिलाफ 2021 में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
मोहन नगर की सेवियर पार्क सोसाइटी के बिल्डर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुए किए गए निर्माण पर जुर्माना लगाया गया है। साल 2021 में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) की ओर से एनजीटी में केस दाखिल किया गया था।
बिल्डर द्वारा बिना एनओसी के भूजल दोहन और सीवर लाइन बिछाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। एओए की शिकायतों के बाद एनजीटी की ओर से मामले की जांच को लेकर टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने सोसाइटी का सर्वे कर कोर्ट में रिपोर्ट जमा की थी।