नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गाजियाबाद में एक आवास परियोजना द्वारा पर्यावरण मानदंडों के कथित उल्लंघन पर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। बता दें कि एनजीटी उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार योजना में कई बिल्डर निर्माण कार्यों में पर्यावरणीय मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं।