आओ आज हम सब मिलकर जलाएं ‘एक दीया देश के नाम’
गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी के सहयोग से आज अमर उजाला ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। नेहरू नगर स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में सबसे पहले शाम 4 बजे से देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। उसके बाद खेल, शिक्षा, कला व अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम ऊंचा करने वाले युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में जिले के प्रबुद्ध नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे एक साथ मिलकर भारत के विशाल नक्शेे पर 21 हजार दीये जलाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह, विधायक सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, डॉ. मंजू सिवाच, अजित पाल त्यागी व अन्य प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे, जिनके साथ मिले आप भी देश के नाम एक दीया जलाएं। उधर, वसुंधरा स्थित अटल चौक के अलावा ट्रांस हिंडन की 20 अलग-अलग सोसायटी व चौराहों पर आम नागरिकों की तरफ से राष्ट्र के नाम दीये जलाए जाएंगे।
---
राष्ट्रहित को समर्पित एक दीया देश के नाम कार्यक्रम बेहद शानदार होगा। जिले के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपने प्यार और सम्मान का इजहार करना चाहिए। इसलिए सभी वर्गों के लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए।
जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री
----------------
देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्र प्रेम की भावन जाग्रत करते हैं। एक दीया देश के नाम कार्यक्रम भी राष्ट्र प्रेम की भावन को बढ़ाएगा। इसलिए लोगों को इस तरह के आयोजन का हिस्सा बनना चाहिए। - कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
शहर और जिले के यादगार पल है जब अमर उजाला ने देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावन जागृत करने के लिए दीये जलाने का कार्यक्रम रखा है। इस तरह के आयोजन से सभी को राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरणा मिलती है।इसलिए सभी को ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहिए। आशा शर्मा, महापौर
यह बेहद अच्छा आयोजन है। इसमें नगर निगम की पूरी टीम शहर के लोगों के साथ मिलकर दीये जलाएंगे। शहर के अन्य नागरिक भी आयोजन में शामिल होकर राष्ट्र के नाम दीये जलाएं। - दिनेश चंद्र सिंह, नगरायुक्त
देशभक्ति से जुड़े एक दीया देश के नाम कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति को जगाए रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ना चाहिए। - संतोष कुमार राय, सचिव जीडीए
---
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रतिदिन समाचार पत्र से मिल रही है। जिले से अधिक से अधिक अधिवक्ता कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
सुनील दत्त त्यागी, अध्यक्ष
बार एसोसिएशन
---
शनिवार की शाम जिले के लिए बेहद खास रहेगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक दीया देश के नाम कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। बड़ी संख्या में लोगों कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। - डा. वीबी जिंदल, अध्यक्ष
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गाजियाबाद
---
देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का काम करेगा। बड़ी संख्या में लोग नेहरू स्टेडियम पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर राष्ट्र के नाम दीया जलाए।।
डा. एनके गुप्ता, सीएमओ
---
जिले भर के उद्यमी कार्यक्रम में शामिल होकर देश के प्रति अपने प्यार का इजहार करें और अखंड भारत का संदेश दूर तक पहुंचाएं। इस तरह के आयोजन से राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है। - अरुण शर्मा, अध्यक्ष
गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन