गाजियाबाद। न्यू जलपाई गुड़ी सुपरफास्ट रविवार को अपने निश्चित समय से चार घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दिन में चार बजे पहुंचना था, लेकिन यह रात को आठ बजे गाजियाबाद पहुंची।
दिल्ली हाथरस किला मेमू 50 मिनट, दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू आधा घंटे, मेरठ छावनी पैसेंजर 35 मिनट, योगनगरी ऋषिकेश एक घंटे 10 मिनट, नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 32 मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस 46 मिनट, दिल्ली पैसेंजर 36 मिनट, आनंदविहार टर्मिनल एक घंटे, आम्र्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देरी से आई। सवेरे भी 14 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से आईं। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे का असर कम होने से ट्रेनों के समय में काफी हद तक सुधार आया है।