गाजियाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को नया नेतृत्व मिला। नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन वैश्य ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने को प्राथमिकता देने की बात कही। इससे पहले वह लखनऊ में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।
कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सचिन वैश्य ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और मरीजों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
वहीं, एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. प्रताप सिंह ने सोमवार को महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) का पदभार ग्रहण कर लिया। उनसे पहले डॉ. अभिषेक त्रिपाठी कार्यवाहक सीएमएस के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।
महिला अस्पताल में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रताप सिंह ने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने की बात कही।