फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ राकेश की अनूठी पहल, फीस की जगह पीएम केयर्स में करें दान

विज्ञापन
लॉकडाउन में निशुल्क परामर्श दे रहे न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर राकेश कुमार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड: न्यूरो फिजीशियन डा. राकेश कुमार फोन से दे रहे नि:शुल्क परामर्श, फोन-वीडियोकॉल से चल रही ओपीडी - फीस की जगह लोगों से एक से 500 रुपये तक पीएम राहत फंड में दान की मांग, लोग भेज रहे स्क्रीन शॉट्स - रोजाना 15 से 20 मरीजों को दे रहे नि:शुल्क परामर्श, लॉकडाउन तक जारी रहेगी ओपीडी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना से लड़ने और लॉकडाउन में राष्ट्रसेवा की गाजियाबाद वासियों की मुहिम लगातार जारी है। बीमार लोगों की सेवा करने और प्रधानमंत्री आपदा राहत फंड (पीएम केयर्स) में दान करवाने की न्यूरोलॉजिस्ट डा. राकेश कुमार की अनूठी मुहिम जारी है। प्रताप विहार में अपने घर से ही न्यूरो फिजीशियन डा. राकेश लोगों को फोन और वीडियो कॉल से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। लोगों से फीस लेने की जगह उन्होंने मरीजों से पीएम केयर्स में एक से 500 रुपये तक दान करने की मांग की है। लॉकडाउन के पहले दिन से ही डा. राकेश कुमार की अपने घर के क्लीनिक से नि:शुल्क फोन व वीडियो कॉल से ओपीडी जारी है। उन्होंने लॉकडाउन के आखिरी दिन 14 अप्रैल तक इस मुहिम को जारी रखने की बात कही है। न्यूरो से जुड़े करीब 15 से 20 मरीजों की उनके पास रोजाना फोन व वीडियो कॉल आ रही हैं। और परामर्श पाने वाले लोग उनकी सलाह के साथ मांग को मानते हुए पीएम केयर में जमा की गई राशि के स्क्रीन शॉट्स उन्हें भेज रहे हैं। इसके अलावा मरीज ऑनलाइन अपने बीमारी के पर्चे देकर परामर्श हासिल कर रहे हैं। रोजाना अपन घर से शाम छह बजे से आठ बजे तक उनकी यह मुहिम जारी है। डा. राकेश कुमार यशोदा अस्पताल में न्यूरो फिजीशियन है। अस्पताल से आने के बाद लॉकडाउन के कारण रोजाना लोगों के सेवार्थ अपना अभियान चलाए हुए हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में बीमार लोगों और गरीबों की मदद करके अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारी और देश के प्रति कर्तव्य को पूरा कर रहा हूं। नि:शुल्क परामर्श के बाद एक से 500 रुपये पीएम केयर्स में जमा कराने का लोगों से केवल अनुरोध किया गया है। अगर कोई मरीज पैसा जमा करने में असमर्थ है तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन तक लोगों की सेवा की मुहिम को लगातार जारी रखूंगा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अन्य डॉक्टरों को कोरोना महामारी की इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। --- इन मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं सपर्क: लोग शाम छह बजे से आठ बजे तक डा. राकेश के मोबाइल नंबर 9916546640 पर संपर्क कर सकते हैं। --
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें