फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम राहत फंड में 15 लाख दान, गरीबों की भूख मिटा रही एनडीआरएफ

विज्ञापन
झुग्गियों में रहने वाले लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना वायरस से लड़ने को जागरूकता फैलाने के साथ एनडीआरएफ के जवानों की धरातल पर सेवा की मुहिम जारी है। एनडीआरएफ आठवीं बटालियन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत फंड में 15 लाख का योगदान दिया है। पीएम केयर्स में जमा दान राशि के लिए एनडीआरएफ के हर जवान ने स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन दिया है। दान राशि एनडीआरएफ के दिल्ली मुख्यालय के माध्यम से पीएम राहत फंड में जमा की जाएगी। दूसरी ओर एनडीआरएफ के जवान लॉकडाउन से पहले से जरूरतमंदों की मदद के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से महानगर की मलिन बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी डालकर रह रहने लोगों व मजदूरों को खाने के पैकेट के साथ राशन का सामान वितरित किया जा रहा है। एनडीआएफ आठवीं बटालियन की टीम ने बुधवार को लोहा मंडी में रहने वाले मजदूराें और उनके परिवार के लोगों को खाने के पैकेट और राशन के सामान का वितरण किया। हरसांव क्षेत्र में कई परिवारों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, विजयनगर, प्रताप विहार, मधुबन बापूधाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाने के पैकेट व राहत सामग्री को वितरित करने का एनडीआरएफ का सिलसिला जारी है। आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से लड़ने को पीएम आपदा राहत फंड के लिए बटालियन के हर जवान ने एक दिन का वेतन दिया है। पीएम राहत कोष में फंड को जमा करने केलिए राशि एनडीआरएफ मुख्यालय भेजी गई है। इसके आलावा लॉकडाउन के बाद से ही एनडीआरएफ के जवान जिला प्रशासन की टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। बटालियन की ओर से अपने स्तर से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को खाने के पैकेट्स का वितरण और राशन सहित आदि सामग्री वितरित की जा रही है। लोगों को जागरूक करने, मास्क व सैनेटाइजर बांटने का अभियान लगातार जारी है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें