फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पड़ोसी युवक ने 10 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 08:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक महिला अपनी 10 वर्षीय बेटी को लेकर लिंकरोड थाने पहुंची थी। उसने शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद में लिंक रोड थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला ने पड़ोसी युवक पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक महिला अपनी 10 वर्षीय बेटी को लेकर लिंकरोड थाने पहुंची थी। उसने शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ हुई तो पता चला कि दो दिन पहले युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। तब से किशोरी की तबियत बिगड़ रही थी। अधिक रक्त्स्राव होने पर महिला ने बेटी से पूरी बात पूछी तब मामला खुला। एसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें