डासना। गांव बम्हेटा में पड़ोसी दुकानदारों ने सैलून संचालक के साथ मारपीट कर दी। घायल के भाई दीन मोहम्मद निवासी ग्राम शाहपुर बम्हेटा वेव सिटी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस सहायक आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को 23 दिसंबर को दी तहरीर में घायल के भाई ने आरोप लगाया कि उसका भाई युसुफ 16 दिसंबर को बम्हेटा स्थित अपनी सैलून की दुकान पर था। इसी दौरान पड़ोसी दुकानदार धर्मवीर व सुखबीर कबाड़ी निवासी शाहपुर बम्हेटा वेव सिटी सैलून पर दुकान पर पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों दुकानदारों ने उसके भाई यूसुफ की पिटाई कर दी। आरोप है कि सुखबीर ने दुकान से हथौड़ा उठाकर युसुफ पर वार कर दिए। इससे युसुफ के सिर, नाक व हाथ में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया।
लोगों के आने पर आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने लोगों की मदद से जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि घायल के भाई की दी गई तहरीर के आधार पर दुकानदार धर्मवीर व सुखबीर निवासी शाहपुर बम्हेटा वेव सिटी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल