फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 14 वर्षीय किशोरी को गर्भवती करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी द्वारा 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की टीम लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के परिजनों ने बताया था कि मंगलवार को उनकी बेटी पेट में दर्द बता रही थी। डॉक्टर को चेक कराया, तो गर्भवती होने का पता चला चला। इसके बाद किशोरी से परिजनों ने पूछा। किशोरी ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व पड़ोसी ने घर में घुसकर अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी। धमकी के चलते उसने किसी को नहीं बताया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें