गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ वर्ष की बच्ची को पड़ोसी ने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्ची का पिता मजदूरी करता है।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाला 20 साल का युवक उसे खिलाने के लिए अपने घर ले गया। इस दौरान युवक ने दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोनू उर्फ जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।