साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात छत पर सो रहे युवक की नाबालिग बेटी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी को परिवार ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि युवक अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की रात घर में बिजली आपूर्ति बाधित थी। गर्मी से परेशान होकर परिवार के लोग छत पर सो गए थे। देर रात में पड़ोसी ने बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। आरोपी मूलरूप से कन्नौज का निवासी है। उसकी उम्र 19 साल है और वह यहां किराए के कमरे पर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस जांच में आया कि आरोपी घटना करने के लिए छत पर आया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि बच्ची के पिता ने थाने में गुहार लगाई थी।