फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला पर पड़ोसी बना रहा अवैध संबंध बनाने का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक व्यक्ति अपनी पड़ोसन महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि व्यक्ति के दबाव के चलते महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि फरवरी माह में व्यापार करने के लिए पड़ोसी से एक लाख रुपये उधार लिए थे, छह माह में रुपये लौटाने का वायदा किया था। आरोप है कि अब व्यक्ति मार्च माह में ही रुपये वापस मांग रहा है। इतना ही नहीं उधार रुपये देने वाला व्यक्ति उससे अवैध सबंध बनाने का दबाव बना रहा है, बार बार होटल में चलने को कहता। आरोप है कि व्यक्ति ने इतना परेशान कर दिया कि महिला का गर्भपात हो गया। अवैध संबंध न बनाने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें