फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : एनसीईआरटी बुक्स पर करें फोकस, शॉर्ट ट्रिक अपनाएं

Sun, 23 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
NEET 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीबीएसई की ओर से मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-2017 (नीट) के एडमिट कार्ड शनिवार को अपलोड हो गए। नीट में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट 222.ष्ड्ढह्यद्गठ्ठद्गद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सात मई को होने वाली नीट में अब केवल 14 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में जरूरत स्टूडेंट्स को तनाव लेने की जगह दिमाग कूल रखने की है। नीट में सवालों की संख्या अधिक होने और निगेटिव मार्किंग के चलते स्टूडेंट्स को शॉर्ट ट्रिक अपनाने की जरूरत है।

नीट में निगेटिव मार्किंग भी होगी। ऐसे में जरूरी सवालों को शार्ट ट्रिक की मदद से हल करें। जिस सवाल का आंसर न आता हो उस पर ज्यादा टाइम ने दें। इसी बीच एग्जाम से पहले अपनी स्पीड बढ़ाने पर ध्यान दें।
विज्ञापन


डीपीएसजी कालेज में बायोलॉजी की टीचर अर्चना अवस्थी कहती है कि नीट में कम समय बचा है। ऐसे में नई किताबों की जगह केवल एनसीईआरटी की बुक्स पर फोकस करें। नीट में अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी के सिलेबस से ही पूछे जाएंगे।

मॉक  टेस्ट से बढ़ेगी स्पीड
नीट में सवालों का कॉंसेप्ट क्लीयर होने और स्पीड के लिए मॉक  टेस्ट का प्रैक्टिस होने पर लाभ मिलेगा। अधिक मॉक  टेस्ट हल करने से तैयारी में काफी मदद मिलती है। वहीं, पिछले सालों के पेपर्स सॉल्व करने के साथ मॉक  टेस्ट के जरिए टाइम मैनेजमेंट की कला सीखी जा सकती है।

निगेटिव मार्किंग, कंफर्म होने पर ही दें जवाब
नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के पेपर में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर सवाल के जवाब दें। जिस आंसर पर पूरी तरह से कंफर्म हो जाएं, उसी का आंसर दें। समय की बाध्यता होने के चलते एक सवाल पर ज्यादा से ज्यादा दो मिनट का समय दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें