फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ में लगा मेला

Sun, 03 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एनडीआरएफ मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आपदा के वक्त मदद करने वाली एनडीआरएफ ने शनिवार को मेला का आयोजन किया। यह मेला एनडीआरएफ वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्लूडब्लूए) के अंतर्गत चलने वाली संस्था ‘संजीवनी’  के सहयोग से लगाया गया। मेले में भारतीय सिनेमा के मशहुर कलाकार असरानी और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगेश्वरदत्त भी पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उन्होंने मेले में लगी स्टॉल पर जाकर आकर्षक वस्तुओं के साथ  लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के ग्राउंड में लगे मेले का उद्घाटन एनडीआरएफ के डीजी ओपी सिंह और एनडब्लूडब्लूए की अध्यक्षा नीलम सिंह ने किया।

मेले को आकर्षक बनाने के लिए वहां खाने-पीने के  अलावा महिलाओं के श्रृंगार के सामान की स्टॉल, बच्चों के लिए झूले और खुद जवानों का डांस रहा। मेले में जब हास्य कलाकार असरानी पहुंचे और वहां उन्होंने एनडीआरएफ जवानों को डांस करते हुए देखा तो वह खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जवानों के बीच जाकर डांस करने लगे। असरानी ने एनडीआरएफ जवानों की तारीफ की कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर आपदा के वक्त दूसरों की जिंदगी बचाते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें