फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नवीन ने अपने चाचा के खाते में भी मंगवाई थी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विदेश मंत्रालय से देश की गोपनीय जानकारी व दस्तावेज एक महिला को भेजने के मामले में पता चला कि नवीन पाल ने अपने चाचा के खाते में भी रकम मंगवाई थी, जिस खाते से रकम भेजी जा रही थी। उससे नवीन व उसके चाचा के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के कई लोगों के खातोंं में रकम भेजी गई है। हालांकि अभी पुलिस को यह नहीं पता चला कि अन्य लोगों के खाते में यह रकम किस मकसद से भेजी गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। डीसीपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि अलवर से जिस बैंक खाते में रकम भेजी गई है। वह खाता किसी महिला के नाम पर है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि जो महिला नवीन को रकम भेज रही है। उस खाते को वहीं चला रही है या कोई और। इसके लिए राजस्थान पुलिस से संपर्क कर जानकारी मांगी गई है। जांच में पता चला है कि नवीन जिसे दस्तावेज भेज रहा था। उससे उसने अपने चाचा के खाते में भी रकम मंगवाई थी।
विज्ञापन





बरेली का मजदूर चला रहा सिम, व्हाट्सएप कराची में चल रहा

जिस नंबर पर दस्तावेज भेजे जा रहे थे। पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला वह नंबर बरेली में चल रहा है। जो बरेली में मजदूर है और वह कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करता है। जबकि व्हाट्सएप पाकिस्तान के कराची में चल रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि शातिर ने मजदूर को फोन करके ओटीपी पूछकर व्हाट्सएप लॉगइन करके इस्तेमाल किया है। डीसीपी का कहना है कि मामले में जांच एजेंसी अपने स्तर पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें