फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवा शक्ति दल अध्यक्ष को पुलिस ने धरने से जबरन उठाया, सिर में चोट लगी, गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Sep 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

युवा शक्ति दल के महासचिव अरविंद गौतम ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एसएसपी अविनाश पांडे के निलंबन और एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद अस्पताल में समर्थकों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कमिश्नरेट में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को पुलिस ने देर रात जबरन धरना स्थल से उठा लिया। समर्थकों का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रवि गौतम के सिर पर डंडा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह घायल अवस्था में उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए समर्थकों ने अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दल के महासचिव अरविंद गौतम ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एसएसपी अविनाश पांडे के निलंबन और एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार देर रात पहुंची पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए रवि गौतम के साथ-साथ 15 से 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में बंद कर दिया।

अस्पताल में कार्यकर्ताओं को रवि गौतम से न मिलने देने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ समर्थकों की आईसीयू में भर्ती रवि गौतम से मुलाकात कराई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और समर्थकों का अस्पताल परिसर में धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें