फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अगले साल के अंत तक सराय काले खां पहुंच जाएगी नमो भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। केंद्रीय शहरी आवास एवं विकास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया है कि रैपिड रेल नमो भारत दिसंबर-2025 तक मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ने लगेगी। इसके बाद इसका विस्तार होगा। इसे दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर, दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल, गाजियाबाद-खुर्जा, दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक, गाजियाबाद-हापुड़ और दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को ही रैपिड रेल ने एक साल का सफर पूरा किया। इस खास मौके पर खट्टर ने साहिबाबाद से गुलधर तक ट्रेन में सफर किया। इस दौरान स्टेशनों का दौरा किया। ट्रेन चला रहीं महिला कर्मचारियों और यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कहा, दिल्ली-एनसीआर में रैपिड रेल सफर का बहुत ही अच्छा माध्यम है। इसमें हवाई जहाज जैसे सफर का अनुभव होता है।
उन्होंने बताया कि साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। अगले साल के आखिर तक मेरठ से सराय काले खां तक ट्रेन चलने लगेगी। इसके बाद हरियाणा और राजस्थान तक इसका विस्तार किए जाने की योजना है।
विज्ञापन




22 भाषाओं में कर सकेंगे बात

यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर भाषिनी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त वास्तविक समय भाषा अनुवाद लगाया गया है। इससे 22 भाषाओं में यात्री अपनी समस्या बताकर उसका निदान पा सकेंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, कश्मीरी, मलयालम, तमिल, तेलगू, संस्कृत, नेपाली, मराठी, उर्दू, मैथिली और पंजाबी शामिल हैं।



छात्रों के साथ मनाई सालगिरह

एनसीआरटीसी ने स्कूली छात्रों के साथ नमो भारत ट्रेन संचालन की पहली वर्षगांठ मनाई। बच्चों को मुफ्त सफर कराया गया। उपहार स्वरूप चाकलेट दी गई। ढोल की थाप से स्वागत किया गया। स्टेशनों के प्रवेश द्वार को भव्य रूप में सजाया गया।
विज्ञापन




प्रस्तावित काॅरिडोर
दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर

दिल्ली-पानीपत

दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल

गाजियाबाद-खुर्जा

दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक

गाजियाबाद-हापुड़

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें