फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई दूज पर नमो भारत ट्रेन लगाएगी 12 अतिरिक्त फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेनें 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर 12 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। एनसीआरटीसी ने यह निर्णय यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए लिया है। इन अतिरिक्त फेरों से ट्रेनें 10 मिनट से कम यानी नौ मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। नमो भारत ट्रेनें पहले से ही 20 अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। भाई दूज के दिन इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। भाई दूज के दिन भाई अपनी बहनों से टीका करवाने उनके घर जाते हैं। वहीं, बहनें भी भाइयों के घर जाती हैं। इन अतिरिक्त फेरों से उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, परिवार के साथ त्योहार मनाने और परिजनों से मिलने जा रहे लोगों को सुविधा मिलेगी।

भीड़ और प्रदूषण से राहत
दिवाली से एक हफ्ते पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया था। तमाम उपायों के बावजूद दिवाली के बाद यह स्थिति और भयावह हो गई है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है। इस निर्णय से सड़कों पर वाहनों का दबाव कुछ हद तक कम होगा। इससे भीड़ और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें