फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ के दौरान नमो भारत ट्रेन बनी यात्रियों का सहारा, 40 फीसदी बढ़ी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पिछले एक हफ्ते से रोजाना 65 से 70 हजार यात्री ट्रेन से सफर कर रहे हैं। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 15 मिनट की बजाय 10 मिनट पर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग को पिछले कई दिनों से वन वे कर दिया गया है। एक लेन पर ही यातायात संचालित किया जा रहा है। एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में सड़क पर लंबे जाम से बचने के लिए काम पर जाने वाले लोग नमो भारत ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। मौजूदा समय में नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक संचालित हो रही है। 11 जुलाई से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में नमो भारत की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। यातायात प्रबंधन के तहत प्रमुख स्थलों पर एनसीआरटीसी की ओर से ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जा रहे हैं। सभी स्टेशनों और उनके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें