बीस हजार किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक से भरा ट्रक पकड़ा - नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद से पाइप मार्केट के पास से ट्रक किया जब्त माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। नगर निगम की टीम ने सोमवार रात को प्लास्टिक सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 500 कट्टे जिनमें बीस हजार किलोग्राम पॉलिथीन थी। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से ट्रक को कब्जे में लेकर जोनल कार्यालय पर खड़ा करा लिया है।
मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त दिनेश चंद्र को सोमवार रात करीब 11 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि पाइप मार्केट में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा है। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक भरी हुई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर जम्मू कश्मीर के नंबर का एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसकी जांच की तो शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री लगभग 500 कट्टे जिनमें बीस हजार किलोग्राम सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनािशत कूड़ा-कचरा अधिनियम-2018 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर निगम की टीम ने इस तरह की कार्रवाई की है।