फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिनट में लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरोह सरगना समेत दबोचा

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड सात मिनट में कार चोरी करने वाले गिरोह को सरगना समेत इंदिरापुरम पुलिस ने अटल चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दिल्ली से चोरी ब्रेजा कार, तीन तमंचे, एक चाकू बरामद किए हैं। गिरोह अभी तक सैकड़ों गाड़ियों को चोरी कर चुका है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि सोमवार रात को चौकी इंचार्ज प्रहलादगढ़ी नरपाल सिंह पुलिस की टीम के साथ अटल चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेजा कार आती दिखी।पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवारों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से तीन तमंचे और एक चाकू बरामद किया। पुलिस जांच में कार दिल्ली से चोरी की निकली। पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नितिन ठकराल, उर्फ राहुल उर्फ रिंकू पंजाबी निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर, अजय कुमार उर्फ मोनू निवासी  देहरादून उत्तराखंड, सौरभ सिंह निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली, महेंद्र सिंह निवासी परिकक्षितगढ मेरठ हैं। ऑन डिमांड पांच से सात मिनट में करते हैं चोरी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना रिंकू पंजाबी है। यह गिरोह दिल्ली एनसीआर में पिछले कई वर्षों से वाहन चोरी कर रहे हैं। यह चोरी ऑन डिमांड लग्जरी कारों की करते हैं। रिंकू ने पुलिस को बताया कि एक लग्जरी कार चोरी करने में पांच से सात मिनट लगाते हैं। इसके बाद कार को ले जाकर कहीं भी पार्किंग में खड़ी कर देते हैं। यदि कार में जीपीएस लगा होता है तो कार मालिक पहुंच जाता है। यदि कार में जीपीएस नहीं होता तो वह आठ से दस दिन बाद कार को डिमांड देने वाले गिरोह को बेच देते हैं। आरोपी ने बताया कि वह सैकड़ों गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। 25 हजार का है इनाम, 2016 से था फरार पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिंकू बड़ा शातिर वाहन चोर है। वह खुद गाड़ियां चोरी करने जाता है। चोरी करने से पहले चोरी की गाड़ी से ही रेकी करते हैं। हर वारदात के दौरान गिरोह के अलग अलग सदस्य रिंकू पंजाबी के साथ होते हैं। आरोपी पर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थाने में करीब 30 से अधिक वाहन चोरी के दर्ज हैं। आरोपी पर गौतमबु्द्धनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। आरोपी की तलाश 2016 से पुलिस को थी। वह करीब सात से आठ बार जेल जा जुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें