फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे और सौहार्द की तस्वीर: कांवड़ियों को फल और पानी की बोतल बांटकर शिव भक्तों की हो रही है सेवा

Mon, 25 Jul 2022 05:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में मेरठ रोड पर हिंडन विहार में इस साल भी कांवड़ यात्रियों की प्रेमभाव के साथ समाज में हिन्दू मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने और दोनों समुदाय में प्रेम भावना बढ़ाने की नियत से सेवा कैम्प का आयोजन किया।
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बाद लगभग तीन साल के बाद कांवड़ यात्रा की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास से हुई। मुस्लिम समुदाय ने गाजियाबाद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  मेरठ रोड स्थित हिंडन विहार में कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा कैंप का आयोजन किया है। मुस्लिम समुदाय ने प्रेमभाव के साथ समाज में हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द बढ़ाने और दोनों समुदाय में प्रेम भावना बढ़ाने की नियत से इस कैंप को लगाया है। 
विज्ञापन


अखलाक सैफी व उनके साथियों मौ. आलम, सूफी जी, फरहान सैफी, फरमान सैफी, शौकत अली और जुनैद आदि ने फल, फ्रूटी, व पानी की बोतल बांटकर शिव भक्तों की सेवा की। अखलाक सैफी का कहना है कि हमारी टीम साल 2012 से इस काम को अंजाम देती आ रही हैं। उनका कहना है कि हम ये काम आगे भविष्य में भी करते रहेंगे। क्योंकि इस काम से हम समाज को जोड़ने का और आपसी भाईचारा कायम करने का प्रयास कर रहें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें