फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून के छात्र की हत्या कर शव कमरे में किया दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलबी छात्र की हत्या कर शव बेसमेंट में दबाया
विज्ञापन

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। साहिबाबाद की गिरधर कॉलोनी से नौ अक्तूबर को लापता हुए बीए एलएलबी के छात्र का शव सोमवार को कॉलोनी में ही पूर्व मकान मालिक के घर से बरामद हुआ। शव घर के बेसमेंट में छह फीट गहरे और दो फीट चौड़े गड्ढे में दबाया था। ऊपर से पक्का प्लास्टर कर दिया था। परिजनों ने मकान मालिक पर साइबर कैफे लेने और रुपये के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के बाद से पूर्व मकान मालिक परिवार समेत फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया निवासी पंकज सिंह (30) साहिबाबाद के गिरधर एंक्लेव में किराए के मकान में रहते था। वह जीटी रोड स्थित आईमी कॉलेज में बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के छात्र था और कॉलोनी में साइबर कैफे व बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खर्च चलाता था। बुधवार सुबह 10 बजे से पंकज लापता था। काफी तलाश के बाद भी पंकज का कोई सुराग नहीं लगा तो छोटे भाई मनीष ने साहिबाबाद थाने में शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच पूर्व मकान मालिक पर परिजनों को शक हुुुआ। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूर्व मकान मालिक हरिओम उर्फ मुन्ना के घर के बेसमेंट में बने कमरे में खुदाई की तो छह फीट नीचे पंकज का शव मिला। उसके गले पर कटे और सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकान मालिक शनिवार से ही परिवार समेत फरार है। एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मुन्ना और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें