इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में विजय नगर के शिवपुरी निवासी अंकुर पाल की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास से मोबाइल बरामद कर उसकी शिनाख्त की। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकुर की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। परिजन और स्थानीय निवासी इंदिरापुरम थाने पहुंचे हैं।