फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muradnagar: विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का हुआ आयोजन, छात्रों ने लगाए सभी प्रांतों के खाने के स्टॉल

Sun, 04 Jan 2026 08:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

गंगनहर के निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर के निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल द्वारा स्कूल में शूटिंग रेंज, डिजिटल लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स हॉल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय गागर में सागर वाला स्थान है, जहां सनातन संस्कृति संस्कार के साथ आधुनिक सभी विषयों का ज्ञान भी सेवा भाव के रूप में किया जाता है। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्य महेश बाबू ने बताया कि छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न साइंस के मॉडल बनाए, छात्रों ने सभी प्रांत के खाने के स्टॉल लगाए। अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता समेत अन्य प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि दिनेश गोयल का स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने बाल मेले का जमकर लुफ्त उठाया। अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रधानाचार्य महेश बाबू, अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, हिमांशु जिंदल, वीरेंद्र गुप्ता ,सत्येंद्र त्यागी,मनोज शर्मा,अरविंद भारतीय, रमाशंकर उपाध्याय आदि आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें