फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उसे ब्याज पर पैसा दिया': उधार चुकाने के नाम पर महिला से की दरिंदगी, रेहान ने 'डर्टी कांड' की बताई सच्चाई

Wed, 01 Oct 2025 04:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

मुरादनगर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी रेहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूला कि पीड़िता को दिए 20 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सबकुछ किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रेहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर में मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर 26 वर्षीय रेहान को मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी और पीड़िता दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। 

पूछताछ में रेहान ने बताया कि उसने पीड़िता को 20 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। जब पीड़िता ने पैसे लौटाने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।  
विज्ञापन


मुरादनगर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें