दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दो परिवार मंगलवार को नहर में नहाने के लिए आए थे। परिवार के साथ आई ममता (14) पुत्री लक्ष्मी राउत और रितिका (6) पुत्री मुकेश चौधरी गंगनहर में नहा रही थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के मुरादनगर गंगनहर घाट पर मंगलवार शाम नहाते समय दो बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। उनकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। जहां पर एक बच्ची की मौत गई है। जबकि दूसरी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दो परिवार मंगलवार को नहर में नहाने के लिए आए थे। परिवार के साथ आई ममता (14) पुत्री लक्ष्मी राउत और रितिका (6) पुत्री मुकेश चौधरी गंगनहर में नहा रही थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए गाजियाबाद भिजवाया। जहां रितिका की मौत हो गई।